बिना चयन प्रक्रिया के फर्जी शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्षों की भरमार

 जौनपुर
    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ में  वैधानिक प्रक्रिया के तहत पत्राचार करने का अधिकार सिर्फ जनपद के जिला मंत्री का होता है परंतु मुझे खेद के साथ यह कहना पड़ रहा है कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष राजेश सिंह टोनी संगठन मंत्री अश्विनी सिंह संतोष सिंह बघेल वह अध्यक्ष रोहित यादव विकासखंड मछली शहर द्वारा सोशल मीडिया पर मड़ियाहूं के उपाध्यक्ष डॉ विशाल सिंह को मडियाहू का अध्यक्ष लिखा जा रहा है, जोकि अत्यंत अमर्यादित आचरण है उपरोक्त आप सभी लोगों द्वारा ऐसा क्यों किस अधिकार के तहत किया गया कृपया आप सभी लोग अपना अपना स्पष्टीकरण 1 सप्ताह में देने का कष्ट करें स्पष्टीकरण ना प्राप्त होने की दशा में आप लोगों को संगठन में अनुशासनहीनता और अनाधिकृत बयानबाजी के आरोप में निलंबित कर दिया जाएगा जिसके लिए आप स्वयं जिम्मेदार होंगे
संजय सिंह जिला मंत्री उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर