इलाहाबाद सांसद प्रो0 रीता बहुगुणा जोषी ने राष्ट्रीय महासचिव भाजपा अनिल जैन, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या एवं प्रभारी कैबिनेट मंत्री महेन्द्र सिंह से की वीडियो कांफ्रेसिंग पर वार्ता।

इलाहाबाद सांसद प्रो0 रीता बहुगुणा जोषी ने राष्ट्रीय महासचिव भाजपा अनिल जैन, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या एवं प्रभारी कैबिनेट मंत्री महेन्द्र सिंह से की वीडियो कांफ्रेसिंग पर वार्ता।


प्रयागराज: शनिवार को भाजपा नेता एवं सांसद मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया की इलाहाबाद की सांसद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी ने कोविड-19 लाकडाउन के समाप्ति से पूर्व भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं उत्तर प्रदेश सरकार के प्रभारी कैबिनेट मंत्री महेन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से जनपद प्रयागराज के जनप्रतिनिधियों व जिला प्रशासन के साथ वीडियो कंाफ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा की।


    उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों से कोविड-19 की स्थिति का जायजा लेते हुए सुझाव प्राप्त किया। दोनों ही वीडियों कांफ्रेसिंग मे निम्न बातें उभर कर समक्ष आई। जहाँ एक ओर सभी ने केन्द्र व प्रदेश सरकार की प्रशंसा की साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी जी के प्रयासों एवं मार्गदर्शन की सराहना की वही भारत की अर्थव्यवस्था को सम्भालने के लिए 20 लाख करोड़ का पैकेज देने के लिए बधाई दी। प्रयागराज से प्रतिदिन 15-20 हजार प्रवासी श्रमिकों का अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर रहे है। प्रारम्भ में इन प्रवासी श्रमिको के लिए प्रबन्धन ठीक नहीं था लेकिन विगत 3 दिनों से स्थिति में सुधार आया है।


   प्रशासन अपना पुरजोर लगाया हुआ है साथ ही सामुदायिक रसोईघर एवं भाजपा द्वारा जगह-जगह प्रवासी मजदूर सहायता शिविर प्रारम्भ किए गए है। सैकड़ों बसों एवं श्रमिक ट्रेनों के माध्यम से श्रमिको को उनके गंतव्य तक भेजा जा रहा है एवं उनके भोजन-पानी के व्यवस्था की जा रही है।


    सार्वजनिक वितरण प्रणाली में नए कार्ड धारकों को अनाज वितरण में कुछ समस्या है तथा सर्वर ब्लाक होने के कारण कार्ड नहीं बन पा रहे है, इसकी जानकारी दी गई।
सुझाव आया है कि यदि मार्ग में प्रवासी श्रमिकों के लिए शौचालयों एवं स्नानघरों की व्यवस्था कर दी जाए तो उन्हें आसानी सुविधा उपलब्ध होगी। बड़ी संख्या में अपंजीकृत श्रमिक विभिन्न से अपने-अपने गाँवों में पहुँच रहे है। ग्राम व नगर वार्ड समितियों का गठन करते हुए श्रमिकों को होम क्वारंटाइन एवं आवश्यकतानुसार जाँच की जाए ताकि ग्रामीण एवं नगर में कोरोना न फैले। यह भी सुझाव आया है कि पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित कर प्रवासी श्रमिकों का उचित मार्गदर्शन कर सकें। सभी ने जिला प्रशासन की प्रशंसा करते हुए कोरोना वारियरस, एवं फ्रन्ट लाइन्र्स की निर्भीक सेवा क प्रशंसा की।
   अंत में सांसद प्रो0 रीता जोशी ने बताया कि वीडियो कांफ्रेसिंग के दौरान कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी, सांसद केसरी देवी पटेल, विधायक नीलम करवरिया, राजमणि कोल, अजय भारती, विक्रमाजीत मौर्य, जमुना प्रसाद सरोज, प्रवीण पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह, महापौर अभिलाषा गुप्ता, जिलाध्यक्ष यमुनापार विभवनाथ भारती, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी और शासन की ओर से जिलाधिकारी प्रयागराज, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य विका अधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी आदि उपस्थित रहे।