जौनपुर:कॅरोना वायरस संकट में शिक्षकों, अनुदेशको एव कर्मचारी संघो का योगदान अतुलनीय
विकास क्षेत्र मड़ियाहूं के कार्यरत शिक्षकों द्वारा दिया गया राहत सामग्री


         वैश्विक महामारी कोविड-19 के दृष्टिगत बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत विकास क्षेत्र मड़ियाहूं में कार्यरत शिक्षकों द्वारा कुल 101 कुंतल राहत सामग्री गरीबों एवं असहायों में वितरण हेतु जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह को उपलब्ध कराई गई। उपलब्ध कराई गई सामग्री में 35 कुंतल आटा, 05 कुंतल 10 कि.ग्रा. दाल, 05 कुंतल चीनी, 15 कुंतल आलू, 15 कुंतल प्याज, 20 कुंतल नमक, 1800 बोतल सरसों तेल, 3000 पाउच मसाला सम्मिलित है।
             इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. विशाल सिंह, मंत्री प्रदीप कुमार सूर्या, शशांक शेखर मिश्र, अमित कुमार मिश्र, साकेत सिंह, सतीश कुमार, राजकुमार सिंह, अमित अस्थाना नवीन कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
                                                            ---------


विकास क्षेत्र करंजाकला में कार्यरत शिक्षकों, शिक्षिकाओं, शिक्षा मित्रों एवं अनुदेशकों द्वारा दिये गये राहत सामग्री

          वैश्विक महामारी कोविड-19 के दृष्टिगत बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत विकास क्षेत्र करंजाकला में कार्यरत शिक्षकों, शिक्षिकाओं, शिक्षा मित्रों एवं अनुदेशकों द्वारा लगभग 115000 रुपये की राशन सामग्री गरीबों एवं असहायों में वितरण हेतु जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह को उपलब्ध कराई गई। उपलब्ध कराई गई सामग्री में 150 किलो गेहूं, 600 कि.ग्रा. अरहर दाल, 200 मिली.की 2700 सरसो तेल की बोतल, 200 किलो चावल तथा 2000 पीस पैकिंग बैग में सम्मिलित हैं।
      इस अवसर पर जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर अर्चना सिंह, जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव, जिला प्रचार मंत्री दिनेश मौर्या, नीतिश सिंह, जाफर अली, वीरेंद्र यादव, इमरान, ब्लॉक अध्यक्ष शिक्षा मित्र संघ दिलीप सिंह, राधे कृष्ण ओझा, निशा मिश्रा, जनार्दन सिंह, प्रमोद कुमार आदि उपस्थित रहे।
                                                          ---------


कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मण्डल द्वारा दिये गये सैनिटाइजर मशीन एवं अन्य सामग्री

         उत्तर प्रदेश मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ जौनपुर के जिला अध्यक्ष शिव मोहन श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल द्वारा जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह को कलेक्ट्रेट कक्ष में इलेक्ट्रॉनिक सैनिटाइजेर मशीन, 01 पीपीई किट, एक जोडी़ ग्लब्स तथा 10 लीटर सैनिटाइजर कलेक्ट्रेट केंपस को सैनिटाइज करने के लिए दिया गया। जिलाधिकारी ने इसे कलेक्ट्रेट नाजिर को सौंप कर निर्देश दिया कि प्रतिदिन कलेक्ट्रेट केंपस के कार्यालयों को सैनिटाइज किया जाए।
             प्रतिनिधिमंडल में जिला मंत्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, राजीव श्रीवास्तव, सूरज श्रीवास्तव, सुनील कुमार सिंह, राकेश गौतम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।