खुटहन थाना क्षेत्र के शेखपुर सुतौली गांव में मुंबई से लौटा एक युवक युवक कोरोना पाॅजिटिव पाया गया है

*जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के शेखपुर सुतौली गांव में मुंबई से लौटा एक युवक युवक कोरोना पाॅजिटिव पाया गया है।*
    कोविड 19 पीड़ित मरीज मिलने से स्वास्थ्य महकमें समेत पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है।
     जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि खुटहन थाना क्षेत्र के शेखपुर सुतौली गांव के निवासी सोहन लाल नाविक पांच मई को निजी वाहन से मुंबई से गांव आया हुआ था। 
  उसी समय से वह सेल्टर होम में कोरंटाइन में रह रहा था। दस मई को उसका नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया था।
 आज रिपोर्ट में वह कोरोना पाॅजिटिव पाया गया है। अब पॉजिटिव की संख्या 4 होगई।