मुख्यमंत्री ने बहराइच में एक सड़क दुर्घटना में कामगार/श्रमिक की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया,मृतको को 2लाख तथा घ्यलो को50हजार देने की घोषणा

 


 *👉जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुँच कर पीड़ितों को हर संभव राहत प्रदान करने के निर्देश*


*सभी घायलों का समुचित उपचार कराया जाए*


*💥मृतक के आश्रितों को 2 लाख रु., तथा गंभीर रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार रु. की आर्थिक  सहायता प्रदान करने के निर्देश*


*लखनऊ: 15 मई, 2020*


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद बहराइच में एक सड़क दुर्घटना में एक  प्रवासी कामगार/श्रमिक की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। 
मुख्यमंत्री जी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुँच कर पीड़ितों को हर संभव राहत प्रदान करने तथा सभी घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री जी ने मृतक के आश्रितों को 2 लाख रुपये तथा गंभीर रूप से घायल लोगो को 50-50 हजार रुपये  की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
---------