मुंबई से कोरोना पाजिटिव महिला पहुंची जौनपुर

*मुंबई से कोरोना पाजिटिव महिला पहुंची जौनपुर,*
*जिला प्रशासन में मचा हड़कंप*
        
       जौनपुर। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि एक ट्रेन नंबर 9225 बांद्रा से जौनपुर आई, उसमें एक महिला रत्ना साहनी पत्नी सुभाष साहनी निवासी खलीलाबाद जिला संतकबीर नगर जो कोरोनावायरस पॉजीटिव थी उसको ट्रेन से भेज दिया गया। 
बाद में फोन करके वहां के अधिकारियों ने बताया कि उसका रिजल्ट पॉजिटिव है।
 इस महिला को प्रोटोकॉल अनुसार एंबुलेंस में खलीलाबाद रवाना किया गया इसकी खोज के सभी लोगों का सैंपल लेने की कार्रवाई की जा रही है।