पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विधि संकाय परिसर में दत्तो पंत ठेंगडी जी की प्रतिमा का ऑनलाइन अनावरण

     आज बी बी एस पूर्वांचल विश्वविद्यालय में दत्तो पंत ठेंगडी विधि संकाय परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय बौद्धिक प्रमुख स्वांतरंजन जी आन लाइन ठेंगडी जी के प्रतिमा का अनावरण किया।


   विश्व विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यायमूर्ति शेखर यादव ने की और किसान संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी ने आन लाइव  ठेंगडी जी के जीवन पर प्रकाश डाला।


   शतरूद्र प्रताप सिंह और किसान संघ के प्रदेश संगठन मंत्री शिवाकांत दीक्षित ने भी  उद्बोधन दिया। विश्व विद्यालय के कुलपति  प्रो राजाराम यादव ने सभी के आभार व्यक्त किया।