शाही ईदगाह मे साफ सफाई व रंगाई पुताई का काम पुर्ण


जौनपुर/मुख्यालय 
नगर स्थित एतिहासिक शाही ईदगाह की साफ सफाई और रंगाई पुताई का काम पुर्ण हो चुका है।
शाही ईदगाह के सेक्रेटरी अच्छू खा ने बताया कि आगामी त्यौहार ईद के मध्यनजर हर वर्ष की भांति  इस वर्ष भी सभी कार्य अपने समयानुसार पुर्ण किये गये है।
दीवालो की रंगाई व साफ सफाई पुर्ण हो गई है।
लाईट बत्ती का भी इन्तेजाम ईरान लिया गया है।
जौनपुर की शाही ईदगाह पूर्वाचल की सबसे बड़ी ईदगाह है।
इसकी तामिर बादशाह अकबर के आदेश पर 16 वी सदी मे हुई थी।
हर साल ईद उल फितर व ईद उल अजहा की नमाज यहा लाखो मुसलमान पढते है।
जौनपुर के हजरत मौलाना सुफी जफर अहमद सिद्दीकी इसके इमाम है उनके संरक्षण मे हर वर्ष उनके दामाद मौलाना फारूक रब्बानी,यहा नमाज अदा कराते है।