आज क्या कहते है आपके सितारे ,साथ ही आज का पंचांग जाने आचार्य रुपाली के साथ

 आज का पञ्चाङ्ग
🌻सोमवार, २० जुलाई २०२०🌻


सूर्योदय: 🌄 ०५:३७
सूर्यास्त: 🌅 ०७:२०
चन्द्रोदय: 🌝 ❌❌❌
चन्द्रास्त: 🌜१९:१४
अयन 🌕 उत्तरायणे (दक्षिणगोलीय)
ऋतु: ⛈️ वर्षा
शक सम्वत: 👉 १९४२ (शर्वरी)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७७ (प्रमादी)
मास 👉 श्रावण
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि: 👉 अमावस्या (२३:०२ तक)
नक्षत्र: 👉 पुनर्वसु (२१:२१ तक)
योग: 👉 हर्षण (१९:५३ तक)
प्रथम करण: 👉 चतुष्पाद (११:४० तक)
द्वितीय करण: 👉 नाग (२३:०२ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥ 
🌖🌗🌖🌗
सूर्य   🌟 कर्क 
चंद्र    🌟 कर्क (१५:५८ से)
मंगल 🌟 मीन (उदित, पूर्व)
बुध   🌟 मिथुन (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
गुरु   🌟 धनु (अस्त, पश्चिम, वक्री)
शुक्र  🌟 वृष (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि  🌟 मकर (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु   🌟 मिथुन
केतु   🌟 धनु
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त: 👉 ११:५६ से १२:५०
अमृत काल: 👉 १८:५९ से २०:३४
होमाहुति: 👉 केतु (२१:२१ तक)
अग्निवास: 👉 आकाश (२३:०२ से पृथ्वी)
दिशा शूल:👉 पूर्व 
नक्षत्र शूल: 👉 ❌❌❌
चन्द्र वास: 👉 पश्चिम (उत्तर १५:२९ से)
दुर्मुहूर्त: 👉 १२:५० से १३:४५
राहुकाल: 👉 ०७:१५ से ०८:५८
राहु काल वास: 👉 उत्तर-पश्चिम 
यमगण्ड: 👉 १०:४१ से १२:२३
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥ 
१ - अमृत     २ - काल
३ - शुभ       ४ - रोग
५ - उद्वेग      ६ - चर
७ - लाभ      ८ - अमृत
॥रात्रि का चौघड़िया॥ 
१ - चर         २ - रोग
३ - काल       ४ - लाभ
५ - उद्वेग       ६ - शुभ
७ - अमृत      ८ - चर
नोट-- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है। 
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
उत्तर-पश्चिम (दर्पण देखकर अथवा खीर का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
सर्वार्थसिद्धि योग २१:२० से ३०:०२ तक, देवपितृ कार्ये सोमवती हरियाली अमावस्या आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण 
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २१:२१ तक जन्मे शिशुओ का नाम पुनर्वसु नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (को, ह, ही) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशु का नाम पुष्य नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय चरण अनुसार क्रमश (हू, हे) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त:
०५:३३ - ०७:३७ कर्क
०७:३७ - ०९:५५ सिंह
०९:५५ - १२:१३ कन्या
१२:१३ - १४:३४ तुला
१४:३४ - १६:५४ वृश्चिक
१६:५४ - १८:५७ धनु
१८:५७ - २०:३८ मकर
२०:३८ - २२:०४ कुम्भ
२२:०४ - २३:२८ मीन
२३:२८ - २५:०१ मेष
२५:०१ - २६:५६ वृषभ
२६:५६ - २९:११ मिथुन
२९:११ - २९:३३ कर्क
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त:
०५:३३ - ०७:३७ शुभ मुहूर्त
०७:३७ - ०९:५५ रोग पञ्चक
०९:५५ - १२:१३ शुभ मुहूर्त
१२:१३ - १४:३४ मृत्यु पञ्चक
१४:३४ - १६:५४ अग्नि पञ्चक
१६:५४ - १८:५७ शुभ मुहूर्त
१८:५७ - २०:३८ रज पञ्चक
२०:३८ - २१:२१ शुभ मुहूर्त
२१:२१ - २२:०४ चोर पञ्चक
२२:०४ - २३:०२ शुभ मुहूर्त
२३:०२ - २३:२८ शुभ मुहूर्त
२३:२८ - २५:०१ शुभ मुहूर्त
२५:०१ - २६:५६ रज पञ्चक
२६:५६ - २९:११ शुभ मुहूर्त
२९:११ - २९:३३ चोर पञ्चक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
🌠आचार्य रुपाली सक्सेना (वास्तु ,ज्तोतिश एव हस्तरेखा विशेषज्ञ !संपर्क-९८७०६९२२९५)आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन भी आपको धनलाभ कराएगा। आज दिन भर शारीरिक एवं मानसिक स्फूर्ति बनी रहेगी जसका सीधा असर कार्यो में देखने को मिलेगा कम समय मे अन्य लोगो की तुलना में अधिक सफाई से काम करने पर सम्मानित होंगे। सरकार की तरफ से भी आज अप्रत्यक्ष लाभ हो सकता है। ऋण सम्बंधित दस्तावेज करने के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। स्त्री पक्ष से आकस्मिक लाभ के योग है लेकिन इसके लिए थोड़े ताने सुनने के लिये तैयार रहे।संध्या के समय परिजनों के साथ उत्तम भोजन एवं मनोरंजन के अवसर मिलेंगे थोड़ी बहुत उद्दंडता को अनदेखा करें। लंबी यात्रा की योजना आज मन मे ही रह जायेगी।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। स्वभाव से संतोषि रहेंगे जिससे किसी भी कार्य को देखभाल कर ही करेंगे जोखिम लेने से आज


हानि भी हो सकती है। आज पारिवार में पुरानी कलह का समाधान होने से राहत अनुभव करेंगे। कार्य क्षेत्र पर आत्मविश्वाश के साथ अधूरे कार्य पूर्ण करेंगे लेकिन धन लाभ के लिये किसी की खुशामद करनी पड़ेगी तब जाकर खर्च अनुसार ही हो पायेगा। नविन योजना बनाने के लिए दिन उपयुक्त है फिर भी निवेश आज ना ही करें। व्यावसायिक यात्रा से थकान होगी। परिवारिक महत्त्वकांक्षाओ की पूर्ति करने पर ही आदर मिलेगा अन्यथा अनदेखी होगी। जलाशय से बचें।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। आज दिन भर स्वास्थ्य बना रहेगा लेकिन विपरीत लिंगीय और अनैतिक कार्यो के प्रति आकर्षण आज कुछ अधिक ही रहेगा विवेक से काम ले अन्यथा जहाँ से सम्मान मिलना है वहां आदर में कमी आ सकती है। आलस्य करने पर भी सहयोगियों की मदद से आपके कार्य निर्धारित रूप से योजना के अनुसार पूर्ण होंगे। नौकरी पेशा जातको को आज अतिरिक्त कार्य करना पडेगा इसके बदले कोई अतिरिक्त लाभ की आशा न रखे निराश होने पड़ेगा धन लाभ आज मुश्किल से ही होगा। आकस्मिक यात्रा के योग बनेंगे अंत समय मे टल भी सकते है। मित्र रिश्तेदारो के साथ उत्तम-भोजन सुख मिलेगा। 


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए विषम फलदायी रहेगा। मध्यान तक का समय किसी कार्य को लेकर असमंजस में खराब होगा लेकिन आज आप जो भी निर्णय लेंगे निकट भविष्य में उसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। कार्य क्षेत्र पर लाभ हानि की परवाह किये बिना लेदेकर काम करेंगे। मध्यान बाद परिस्थिति बदलने से कार्यो में  विलम्ब एवं असफलता मिलने से मानसिक चिंता के कारण परेशान रहेंगे सेहत में भी बदलाव आने से उत्साह घटेगा। खर्चे यथावत रहने से धन की कमी अनुभव होगी। छोटी यात्रा पर जा सकते है। आकस्मिक दुर्घटना अथवा बीमारी पर खर्च होगा। पारिवारिक वातावरण अशान्त रहेगा।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपको मिला जुला फल देगा। दिन के आरंभ से मध्यान तक स्वभाव को नरम रखे अन्यथा पूर्व में बनाये व्यवहार खराब हो सकते है। मध्यान तक सार्वजनिक व्यवहारों से लाभ के अवसर मिलेंगे कार्य क्षेत्र पर मेहनत के अनुसार लाभ मिलेगा धन लाभ आवश्यकता अनुसार होने पर भी संतोष नही होगा। दोपहर बाद आपकी आलसी प्रवृति के कारण किसी महत्त्वपूर्ण कार्य अनुबंध के आज हाथ आते आते निकलने की संभावना है। शारीरिक एवं मानसिक विकारों के कारण बेचैनी रहेगी। किसी मित्र का सहयोग मिलने से लाभ होगा। भविष्य के लिये आज निवेश करने से बचें।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन भी आपके लिये शुभ रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र पर आज विविध क्षेत्रों से लाभ के अवसर मिलेंगे लेकिन लापरवाही के चलते सफलता कुछएक में ही मिल पाएगी। सामाजिक व्यवहारों के लिये दिनचार्य में बदलाव करना पड़ेगा मित्र परिचितों के आयोजनों में योगदान देंगे। नौकरी पेशा जातको को आज थोडा अधिक परिश्रम करना पड़ेगा इसका उचित लाभ भी मिलेगा लेकिन इंतजार के बाद ही। पारिवारिक आवश्यकताओ की पूर्ति पर खर्च करेंगे। थोड़ी नौक झोंक के बाद दाम्पत्य जीवन का सुख मिलेगा। छोटी यात्रा के योग भी है जो केवल खर्चीली ही रहेगी। कुछ समय के मानसिक तनाव को छोड़ सेहत ठीक रहेगी।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। प्रातःकाल से ही किसी न किसी पारिवारिक अथवा सामाजिक कार्यो में व्यस्त रहने से कार्य क्षेत्र पर कम योगदान दे पाएंगे। नौकरी पेशा जातको को आज परिश्रम का उचित फल पाने के लिये अधिक मेहनत और नाराजगी का सामना करना पड़ेगा लेकिन पूर्व और आज मध्यान तक कि गई मेहनत का फल संध्या बाद


बाद से देखने को मिलेगा असंभव कार्य भी सम्भव होते प्रतीत होंगे। धन लाभ होने के साथ ही खर्च भी तुरंत हो जाएगा। मध्यान पश्चात मित्र-परिचितों के साथ मनोरंजन में समय व्यतीत करेंगे। व्यर्थ का धन खर्च अधिक होगा।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन का पहला हिस्सा आपके लिए उतार चढ़ाव वाला रहेगा। सेहत में थोड़ी नरमी  रहेगी। रुके हुए काम पूर्ण करने में अधिक संघर्ष करना पड़ेगा सहयोग की कमी रहने से मामूली कार्य भी पहाड़ जैसा लगेगा फिर भी मेहनत से पीछे ना हटे मध्यान बाद से परिस्थिति अनुकूल बनने लगेगी लेकिन मन मे चंचलता भी आने से निर्णय लेने में परेशानी होगी फिर भी मानसिक रूप से राहत मिलेगी। धन का निवेश आज भूलकर भी ना करें लंबी यात्रा से बचे हानि हो सकती है। स्वभाव में नरमी आने से परिजनों से सम्बन्ध मधुर होंगे लेकिन प्रेम प्रसंगों से मान हानि होगी। उलझनों से स्वयं को दूर रख आज शांति से समय बिताए।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
बीते दिन की तुलना में आज का दिन राहत वाला रहेगा परन्तु स्वभाव में थोड़ी गरमी आज भी बनी रहेगी लोग आपसे बात करने में झिझकेंगे। सेहत के दृष्टिकोण से आज का दिन शुभ रहेगा बीमारियों से निजात मिलेगी लेकिन थोड़ा बहुत आलस्य बना रहेगा। कार्य क्षेत्र पर आज पूरा ध्यान देंगे थोड़े परिश्रम से नए अनुबंध मिल सकते है मध्यान के बाद जहां से उम्मीद नही होगी वहां से आकस्मिक लाभ होगा। महिला मित्र से सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे फिर भी मर्यादा बनाये रखें संध्या के बाद का समय रिश्तेदारी अथवा परिवारिक मांगलिक आयोजन में व्यस्त रहेंगे। वाहन चलाने में सावधानी बरतें चोटादि का भय है।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपको शुभफलदायक रहेगा। कार्य क्षेत्र पर सुव्यवस्था रहने से लोगो को शीघ्र आकर्षित कर लेंगे अन्य लोगो की तुलना में आपका काम अधिक पसंद किया जाएगा। विरोधी भी आज आपके निर्णय क्षमता की प्रशंसा करेंगे। लटके सरकारी कार्यो में सफलता मिलने से राहत मिलेगी इसके लिये खर्च भी करना पड़ेगा। जमीन या अचल संपत्ति सम्बंधित सौदे आज ना करें धन फंस सकता है। संध्या का समय अत्यंत खर्चीला रहेगा अनिच्छित वस्तुओ पर खर्च होगा। रिश्तेदारी के किसी आयोजन में सम्मिलित होने के लिये अन्य कार्यो में बदलाव करना पड़ेगा। सेहत को लेकर थोड़े आशंकित रहेंगे।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपको मध्यम फलदायक रहेगा। प्रातः काल से ही स्वास्थ्य सामान्य रहने पर भी आलस्य अधिक रहेगा। लाभ पाने के लिए आज अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। बुद्धि विवेक की प्रचुर मात्रा रहने पर भी कम समय मे ज्यादा मुनाफा कमाने का प्रलोभन दिमाग मे लगा रहेगा लेकिन किसी लोभ में आकर अनैतिक कार्य ना करें हानि हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर जब भी लाभ की संभावना बनेगी तभी सहकर्मी अथवा किसी अन्य का गलत मार्गदर्शन उलझन में डालेगा इसलिये आज स्वयं के निर्णय पर ही भरोसा करें।दाम्पत्य जीवन में मतभेद उभरेंगे महिलाए असंतुष्ट ही रहेंगी। यात्रा से मध्यम लाभ होगा।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज दिन का पहला भाग आपके लिए अशांत रहेगा। दिन के पहले भाग में ही किसी परिजन या रिश्तेदार से तीखी झड़प होने के आसार बनेंगे आपका स्वभाव शांत रहेगा लेकिन व्यवहार की लापरवाही कलह कराएगी जिससे दिन भर अशांति, बेचैनी रहेगी। माता पिता से भी मतभेद उभरेंगे किसी परिजन की बीमारी पर खर्च होगा। कार्य क्षेत्र पर आज समय पर सहयोग नही मिलेगा लोग केवल आश्वासन देकर टालने के प्रयास करेंगे आर्थिक कारणों से भी किसी से बहस होने की संभावना है।सामाजिक कार्य मे वादा करने के बाद भी अधिक योगदान नहीं दे पाने से मान हानि हो सकती है। संध्या के समय अल्प लाभ होगा।