शनि आपकी राशि पर क्या प्रभाव दे रहा ,जानिये आज के पंचांग शुभ/अशुभ फल, आचार्य रुपाली के साथ के साथ

आज का पंचांग ⛅

दिनांक 23 जुलाई 2020 ⛅ दिन - गुरुवार ⛅ विक्रम संवत - 2077  - 2076) ⛅ शक संवत - 1942⛅ अयन - दक्षिणायन ⛅ ऋतु - वर्षा ⛅ मास - श्रावण ⛅ पक्ष - शुक्ल  ⛅ तिथि - तृतीया शाम 05:03 तक तत्पश्चात चतुर्थी ⛅ नक्षत्र - मघा शाम 05:44 तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी ⛅ योग - व्यतिपात दोपहर 12:03 तक तत्पश्चात वरीयान् ⛅ राहुकाल - दोपहर 02:12 से शाम 03:51 तक  ⛅ सूर्योदय - 06:10 ⛅ सूर्यास्त - 19:20  ⛅ दिशाशूल - दक्षिण दिशा में ⛅ *व्रत पर्व विवरण -   💥 विशेष - तृतीया को परवल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

🌷 पुण्यदायी तिथियाँ 🌷➡ 11 अगस्त : जन्माष्टमी (स्मार्त) ➡ 12 अगस्त : जन्माष्टमी (भागवत) (20 करोड़ एकादशी व्रतों के समान अकेला जन्माष्टमी का व्रत है - भग… 🌠

आज का राशिफल

(आचार्य रुपाली सक्सेना  ,ज्सयोतिष मर्ममज्ज्ञ,संपर्क- ९८७०६९२२९५  🐐🐂💏💮🐅👩 मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन बीते दिनों की अपेक्षा सुख-शांति से बितायेंगे। आज आपके स्वाभाव में नरमी रहने से परिजनों के साथ चल रहे मतभेद सामान्य होंगे। कला एवं संगीत में आज विशेष रूचि रहेगी। कार्य क्षेत्र पर आज किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति का सहयोग मिलने से रुके कार्य पूर्ण होंगे। संतानों के ऊपर खर्च बढेगा महिलाये अस्त-व्यस्त गृहस्थी को संभालने में अधिक व्यस्त रहेंगी। नजदीकी रिश्तेदारो से शुभ समाचार मिलेगा। धन लाभ परिश्रम के बाद दोपहर बाद ही होगा। सेहत छोटी मोटी बातो को छोड़ सामान्य रहेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज की दिनचर्या असंयमित रहेगी। आज के दिन का दोपहर के आसपास इसके बाद संध्या के आसपास का समय परिवार में कलह रहने के कारण अशान्त रहेगा इसका कारण आप ही रहेंगे। सेहत भी असामान्य रहने

से कार्य क्षेत्र पर बेहतर अनुभव नहीं करेंगे। धन लाभ के लिए आज चाटुकारिता का सहारा लेना पड़ सकता है। धार्मिक स्थानों पर दान पुण्य के अवसर मिलेंगे। स्त्री मित्रो से संबंदो में कड़वाहट आ सकती है बहसबाजी से बचें। व्यवहार में नरमी रखें भ्रामक बातो पर विश्वास ना करें लोग आपको उकसाने का काम करेंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन भी आपके पक्ष में रहेगा। परन्तु सेहत में थोड़ा उतार चढ़ाव बना रहेगा। पुराने लटके कार्यो में गति आएगी। नई योजनाएं अधिक फलीभूत होंगी। सामाजिक कारणों से भी आज अधिक व्यस्त रह सकते है। सरकारी कार्य आज करना ठीक रहेगा सफलता मिलने की संभावना रहेगी। संध्या के समय धन की आमद होने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। विरोधी आज शांत रहेंगे। महिलाये आज घरेलू कार्य मे ज्यादा व्यस्त रहेंगी। रिश्तेदारों के आने से चहल पहल बढ़ेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपको मध्यम फलदायी रहेगा। सेहत में आज उतार चढ़ाव लगा रहेगा। प्रातः काल से ही शरीर मे शिथिलता अनुभव होगी। पेट संबंधित व्याधियां परेशान करेंगी। बाहर के खान-पान से परहेज करें अन्यथा स्थिति गंभीर भी हो सकती है। आर्थिक रूप से भी आज का दिन सामान्य रहेगा। आय अल्प मात्रा में होगी खर्च अधिक रहेंगे। पूजा पाठ दान पुण्य आदि कार्यो पर भी खर्च होगा। टोन टोटको के प्रयोग भी आजमाएंगे। आज लगभग सभी सुख सुविधा मिलने के बाद भी मन मे कोई कसर अवश्य रहेगी परंतु संतोष कर लेंगे। कार्य व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। महिलाये आज परिजनों की प्रसन्नता के लिए कुछ विशेष करेंगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। दिन के पूर्वार्ध में कार्य क्षेत्र पर बेहतर वातावरण मिलने से धन लाभ होगा। इसके बाद का समय गलत निर्णय लेने से हानिकर रहेगा प्रतिस्पर्धा भी बढ़ेगी। खर्च पर नियंत्रण नहीं रहने से आर्थिक समस्या बन सकती है। परिजनों का सहयोग बराबर मिलते रहने से मानसिक रूप से शान्ति रहेगी। महिलाओ की सेहत आज नरम रहने से घरेलू कार्य बिखरे रहेंगे ठंडे पदार्थो का सेव ना करें। मित्रो का भी साथ मिलेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन भी आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। व्यवसाय में आज बने बनाये सौदे हाथ से निकलने पर दुख होगा साथ ही घर मे भी कुछ ना कुछ नुकसान होने की संभावना है।   किसी पुराने विवाद के फिर से उभरने के कारण मानसिक अशांति बढ़ेगी मन किसी गुप्त भय से व्याकुल रहेगा। महिला वर्ग प्रयास करने पर भी घरेलू स्थिति को संभलने से असफल रहेंगी। अतिआवश्यक एवं धन संबंधित कार्यो को आज ना करें यात्रा अथवा गहन चिकित्सा से जुड़े कार्य भी अतिआवश्यक होने पर ही करें। आज ना चाहकर भी परिजनों पर खर्च करना पड़ेगा। संध्या इसके बाद स्थिति सुधरने लगेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आप सार्वजनिक कार्यो में ज्यादा रुचि लेंगे इस कारण स्वयं के कार्य विलम्ब से होंगे। दो पक्षो के बीच मध्यस्थता अथवा किसी की जमानत लेनी पड़ सकती है। सामाजिक क्षेत्र पर आज आपकी छवि प्रतिष्ठित लोगो जैसी रहेगी। सरकारी कार्य आज लंबित रहेंगे लेकिन सरकारी क्षेत्र से शीघ्र ही सहायता की उम्मीद भी जागेगी।

धार्मिक कार्यो में रुचि कम रहेगी इसके विपरीत मौज-शौक मनोरंजन पर अधिक ध्यान देंगे। व्यवसायी वर्ग के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य ही रहेगा आय व्यय बराबर रहेंगे। सुख के साधनों पर खर्च तो होगा ही साथ मे व्यर्थ के ख़र्च भी अधिक लगे रहेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)आज के दिन आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी दिन के

आरंभ में मन मे आध्यात्मिक भाव रहेगा भजन पूजन में समय देंगे। इसके बाद घरेलू कार्यो के साथ ही व्यावसायिक कार्यो की भी समीक्षा करेंगे। परिजनों के साथ महत्त्वपूर्ण विषयो पर बात होगी। कार्य व्यवसाय से भी आज बेहतर परिणाम मिलेंगे लेकिन भागीदारी के कार्यो में झंझट बढ़ने के कारण भागीदारों से मतभेद गंभीर हो सकते है। आय आज मध्यान तक स्थिर रहेगी इसके बाद अचानक कही से धन लाभ होगा। संध्या का अधिकांश समय आनंद मनोरंजन में बिताएंगे घर मे सुख सुविधा पर खर्च होगा। महिलाये आज कामना सिद्धि कर लें बाद में मुश्किल होगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आप अन्य कार्यो को छोड़ धार्मिक गतिविधियों में ज्यादा संलग्न रहेंगे। जारी व्यवसाय में परिश्रम साध्य लाभ तो होगा लेकिन आज खर्च भी बढ़ चढ़ कर रहने से संचित धन में भी कमी आएगी प्रयास करते रहें आज नए अनुबंद मिलने की संभावना भी है। नौकरी पेशा जातक आज आराम के मूड में रहेंगे लेकिन आकस्मिक कार्य आने से आज भी मुश्किल से ही आराम मिलेगा। महिलाये दिखावे पर अधिक खर्च करेंगी ईर्ष्यालु प्रवृति रहने के कारण सार्वजनिक क्षेत्र पर आलोचना भी होगी। आज आपको जितना भी सुख मिले फिर भी कुछ ना कुछ नुक्स अवश्य निकालेंगे। घर मे स्वार्थ साधने पर ही सुख मिलेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आप सेहत को लेकर अधिक संवेदन शील एवं चिंतित रहेंगे परिवार में आज किसी ना किसी के ऊपर दवाओं का खर्च लगा रहेगा। किसी ना किसी पारिवारिक कारण से दौड़ धूप लगी रहेगी शांति से दिन व्यतीत करने की चाह आज मन मे ही रह जायेगी। कार्य व्यवसाय पर समुचित ध्यान ना देने पर सीमित लाभ से संतोष करना पड़ेगा। आज किसी से उधार लेने अथवा मजबूरी में देने की नौबत भी आएगी। विशेषकर आज अनैतिक साधनों से धन कमाने के विचार त्याग दे अन्यथा मुश्किल में पड़ सकते है। कार्य क्षेत्र पर अधीनस्थों की गतिविधियों पर नजर रखें आपकी लापरवाही का गलत फायदा उठाएंगे। घर मे नीरसता अनुभव होगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन का पूर्वार्ध पहले की भांति ही आनंददायक रहेगा। मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। कार्यो में थोड़े प्रयत्न से लाभ होगा। प्रियजनों से उपहार-भेंट मिलेगी। नौकरी पेशा जातको को दिन के उत्तरार्ध में काम का बोझ बढेगा। दोपहर के बाद का समय परिश्रम साध्य रहेगा। लापरवाही करने पर बनते कार्यो में विघ्न आएंगे। लाभ के अनुबंध मिलने की संभावना है परन्तु किसी के टांग अड़ाने से दुविधा में पड़ेंगे। परिवार में आज समय से काम ना करने पर स्त्री-संतान से मतभेद हो सकता है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिये बीते कल की तुलना में थोड़ी राहत प्रदान करेगा। आज धन का खर्च आय की तुलना में अधिक रहेगा फिर भी मानसिक रूप से दिन भर प्रसन्न रहेंगे। घर में किसी अविवाहित के रिश्ते की बात आगे बढ़ेगी। कीमती वस्तुओ की खरीददारी पर खर्च होगा। कार्य क्षेत्र से आज सिमित धन लाभ होगा। अधिकांश कार्य आज सहयोगियों की सहायता लेकर ही करने पढ़ेंगे। शेयर एवं अन्य जोखिम वाले कार्य मे निवेश अवश्य लाभ देगा। महिलाये आज किसी का सहयोग करके आत्मसंतुष्टि अनुभव करेंगी।