भाजपा का प्रत्याशी ही लड़ेगा मल्हनी में चुनाव,नहीं होगा किसी के साथ सीट का बटवारा-सुनील बंसल

    प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी की समन्वयक बैठक एक होटल में प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने ली, जिसमें मुख्य रुप से क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी महेश श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री और विधानसभा मल्हनी के चुनाव प्रभारी अनिल राजभर, जिले के राज्य मंत्री गिरीश चंद यादव, बदलापुर के विधायक रमेश चंद्र मिश्रा, जफराबाद के विधायक हरेंद्र हरेंद्र प्रताप सिंह, केराकत के विधायक दिनेश चौधरी के साथ ही भाजपा के जिला पदाधिकारी और मल्हनी विधानसभा के पांचों मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी की बैठक ली,

    उन्होंने संगठन के कार्यों का समीक्षा की और कोरोना काल मे जो सेवा कार्य जौनपुर के कार्यकर्ताओं ने की उनकी सरहाना की और उन्होंने आगे कहा कि 14 सितम्बर से 21 सितम्बर तक सेवा सप्ताह मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर चलेगा, उसमें प्रत्येक सेक्टर पर भाजपा का झंडा फहराया जाएगा, युवा मोर्चा के द्वारा रक्तदान शिविर लगेगा, प्रत्येक मण्डल पर सफाई का कार्य होगा, उन्होंने मंडल अध्यक्षों से आह्वान किया कि आप लोग कमर कस लीजिए भाजपा ही मल्हनी से चुनाव लड़ेगी, उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं इसलिये बूथ पर जाकर आज से ही मेहनत करना शुरू कर दे तो चुनाव जीतने से हमें कोई रोक नहीं सकता। 

      उक्त अवसर पर जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह जिला महामंत्री सुशील मिश्रा जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंघानिया, सुधाकर उपाध्याय, अमित श्रीवास्तव पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्यक्ष, जिला मंत्री रविंद्र सिंह राजू दादा, संदीप सरोज,अभय राय मल्हनी विधानसभा के मंडल अध्यक्ष नरेंद्र विश्वकर्मा,जितेंद्र मिश्रा, अजय मिश्रा, भूपेश सिंह, शैलेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

[14/09, 08:31] Breaking News Chaurasiya Ji: *महोबा के व्यापारी इन्द्र