लोहता पुलिस उतरी सड़को पर चलाया सघन चेकिंग अभियान*तीन सवारी बिना नम्बर प्लेट पर पुलिस की कड़ी नजर , मचा हड़कंप
लोहता पुलिस उतरी सड़को पर चलाया सघन चेकिंग अभियान*तीन सवारी बिना नम्बर प्लेट पर पुलिस की कड़ी नजर , मचा हड़कंप*

वाराणसी   /लोहता* : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक के निर्देश पर गुरुवार को लोहता पुलिस ने प्रमुख मार्गो पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना नम्बर प्लेट व तीन सवारी वाहनों का चालान कर उनके स्वामी से  शमन शुल्क वसूला। इस अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।

लोहता थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर शासन की ओर से सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। हर हाल में कानून व्यवस्था की स्थिति सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस की नकेल कसी गई है। 

प्रशासन का मानना है कि आमतौर पर अपराध की वृद्धि में इनकी अहम भूमिका होती है। उधर बाइक सवारों पर पुलिस की कड़ी नजर है। इसी के मद्देनजर गुरुवार दोपहर को लोहता बजरंग नगर रोड आदि स्थानों पर वाहनों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान वाहनों पर सवार लोगों की जहां जांच की गई वहीं उनके कागजात भी चेक किए गए। बताया कि आगे भी अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर थाने के सब इंसपेक्टर सहित कई संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद थे।