नवागत कप्तान के जिले में आते ही बेख़ौफ बदमाशो ने अन्धाधुंध फायरिंग कर किया कप्तान का स्वागत


शहर के खरका कॉलोनी में फायरिंग के बाद तोड़ी गई स्कार्पियो।


जौनपुर - लाइनबाजार थाने से चंद कदम की दूरी पर खरका तिराहे के पास एक स्कार्पियों सवार पर बेखौफ हथियार युक्त बदमाशों ने हमला बोल जमकर तोड़फोड़ कर किया अंधाधुंध फायरिंग।

*बदमाशों द्वारा जानलेवा हमले में युवक के पैर में लगी गोली, घायल युवक पहुंचा जिला चिकित्सालय जहाँ उक्त युवक का हो रहा जिला चिकित्सालय में उपचार।*
एकाएक गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा खरका क्षेत्र दहल उठा।
घटना स्थल पर पुलिस के पहुंचने से पहले बेखौफ बदमाश हुए फरार।

*थाने से चंद कदम की दूरी पर बेखौफ बदमाशों द्वारा खुलेआम गोलियों की तड़तड़ाहट से पुलिस के हाथ पाँव फूलते ही ऐक्शन में आई पुलिस ने मौके से स्कार्पियों को कब्जे में ले जांच पड़ताल में जुटी।*

*नगर में बेखौफ बदमाशों द्वारा खुलेआम गोलियों की तड़तड़ाहट से एक युवक को लगी पैर में गोली, नगर में एक बड़ी घटना को अंजाम देने की नियत से आए होंगें बदमाश,सरेराह गोली चलने पर पूरा पुलिस प्रशासन हुआ मुस्तैद।


   जौनपुर। शहर के खरका तिराहे पर बुधवार की देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो छात्र गुट भिड़ गए। इस दौरान फायरिंग भी हुई। इसमें दो छात्र जख्मी हुए हैं। एक पक्ष की स्कार्पियो भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। लाइन बाजार थाने से चंद मीटर दूरी हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इसमें एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया है। घटना के पीछे छात्र संघ चुनाव के पुराने विवाद को कारण बताया जा रहा है।


टीडी कॉलेज के छात्र संघ चुनाव के मामले को लेकर करीब तीन माह पहले मियांपुर कॉलोनी में दो गुटों के बीच विवाद हुआ था। इसमें फायरिंग भी हुई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया था। एक आरोपी जेल भी गया था। बुधवार की शाम लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कदम रसूल मोहल्ला निवासी कृपाशंकर यादव (22) हर्षित सिंह व कुछ अन्य साथियों के साथ स्कार्पियो में सवार होकर लाइन बाजार होते हुए घर जा रहा था। खरका तिराहे पर अचानक दूसरा गुट सामने आ गया। देखते ही दोनों पक्ष भिड़ गए। फायरिंग शुरू हो गई। गोलियों की आवाज सुनकर लोग सहम गए। एक पक्ष के लोगों ने हर्षित सिंह की स्कार्पियो को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। फायरिंग में कृपाशंकर यादव के दोनों पैरों में घुटने के नीचे गोली लगी है। उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। कुछ देर बाद ही दूसरे पक्ष से अभिषेक उर्फ प्रिंस (22) भी जख्मी हाल में अस्पताल पहुंचा। उसके भी दाहिने पैर में घुटने के पास गोली लगी है। अभिषेक के मुताबिक खरका तिराहे पर फायरिंग के दौरान वह जख्मी हुआ था।\


    घटना की सूचना मिलते ही लाइन बाजार एसओ जयप्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे। सीओ सिटी अंकित कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। कुछ देर बाद एएसपी सिटी डॉ संजय कुमार और फिर एसपी राजकरन नय्यर भी पहुंचे। आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। घरों व दुकानों पर लगे सीसी टीवी फुटेज भी खंगाले। जिला अस्पताल पहुंचकर भी घायलों का हाल जाना। एसओ ने जयप्रकाश सिंह ने बताया कि मामला छात्र संघ चुनाव को लेकर पुरानी रंजिश का है। दोनों अपनी ही गोली से जख्मी हुए है। पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद जुटे छात्र, पुलिस से भी हुई झड़प
    जौनपुर। खरका तिराहे पर फायरिंग में साथी के जख्मी होने की सूचना के बाद जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में दोनों पक्षों के छात्र जुट गए। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए तत्काल भारी फोर्स अस्पताल में पहुंच गई। सभी को अस्पताल परिसर से बाहर निकाला गया। अस्पताल गेट पर पुलिस से नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने एक पक्ष को अस्पताल से कुछ दूर भंडारी चौकी पर ले गई। वहां भी एक पुलिसकर्मी से छात्रों की झड़प हुई। एक घायल के रेफर होने के बाद दूसरे को जिला अस्पताल लाया गया। देर रात तक पूरा अस्पताल परिसर और आसपास का इलाका पुलिस छावनी में तब्दील रहा। एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार और देर शाम सीडीओ ने भी अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।