जिलाधिकारी द्वारा 367-मल्हनी विधानसभा उप चुनाव की मतगणना हेतु नवीन सब्जी मण्डी का किया गया निरीक्षण


          निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियो के साथ नवीन सब्जी मण्डी को मतगणना स्थल बनाये जाने हेतु विचार विर्मश किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने कहा कि मतगणना हेतु सारी तैयारिया कर ली जाय तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाय। 367-मल्हनी विधानसभा का 09 अक्टूबर को निर्वाचन की अधिसूचना जारी की जाएगी। 16 अक्टूबर को नाम निर्देशन, 17 अक्टूबर को नाम निर्देशन की जांच, 19 अक्टूबर को नाम वापसी, 03 नवंबर को मतदान तथा 10 नवंबर को मतगणना की जाएगी। संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया 12 नवंबर के पूर्व पूर्ण कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि मल्हनी विधानसभा निर्वाचन हेतु कुल 554 मतदेय स्थल, 237 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिसमें कुल 362365 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे जिसमें 188993 पुरुष मतदाता, 173354 महिला मतदाता तथा 18 अन्य मतदाता अपने मतो का प्रयोग करेंगे।