राशिफल: सिंह राशि के जातकों को होगी धन संबंधी समस्याएं, जानिए अन्य राशियों का हाल

अधिक आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और रविवार का दिन है। तृतीया तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर सोमवार सुबह 10 बजकर 03 मिनट तक रहेगी। जानिए आचार्य रुपाली सक्सेना  से कैसा रहेगा आपका दिन।


अधिक आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और रविवार का दिन है। तृतीया तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 10 बजकर 03 मिनट तक रहेगी | साथ ही सुबह ही 10 बजकर 8 मिनट पर मंगल मीन राशि में प्रवेश करेंगे और 24 दिसंबर सुबह 10 बजकर 19 मिनट तक यहीं रहेंगे | आज रात 11 बजकर 06 मिनट तक हर्षण योग रहेगा |  इसके अलावा आज दोपहर पहले 11 बजकर 52 मिनट से पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह सूर्योदय तक राजयोग रहेगा | इस योग में किये गये सभी कार्य शुभ फल देते हैं। जानिए आचार्य रुपाली सक्सेना से कैसा रहेगा राशिनुसार आपका दिन। 


मेष राशि


आज का दिन अच्छा गुजरेगा , मन भी  शांत रहेगा। आज छोटी-छोटी बातों में खुशी तलाश करेंगे। जमीन- जायदाद के मामलों फैसला आपके पक्ष में आयेगा। आज विरोधी भी आपके सामने दोस्ती का हाथ  बढ़ायेंगे। हर कोई आपकी प्रतिभा का लोहा मानेगा। संगीत गायन या वादन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी जगह परफॉर्मॆंस करने का मौका मिलेगा। पार्टनर के साथ डिनर पर जाने का अवसर मिलेगा। सभी कष्टों का निवारण होगा | 


वृष राशि 
आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपकी कलात्मक क्षमता का विकास होगा। आज खुद को गौरवानवित महसूस करेंगे। जिन दम्पतियों को  संतान सुख की प्राप्ति नहीं हुयी है उन्हें इससे जुड़ी गुड़ न्यूज आज  मिलेगी। कास्मेटिक का बिजनेस शुरु करने के लिए  दिन उत्तम है। इस राशि के वकीलों के हाथ आज कोई बड़ा केस लग सकता  है।


मिथुन राशि
आज आपको कार्यक्षेत्र में पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज आप भावनात्मक संतुलन बनाने की कोशिश करेंगे। कठिन परिस्थिति  में खुद को शांत रखिये।   सोने  चांदी के व्यापारियों को सतर्क रहना होगा। जांच-पड़ताल के बिना  निवेश करने से बचिए। आज सामाजिक समारोह का हिस्सा बन सकते हैं।


कर्क राशि 
आज का दिन सामान्य रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज किसी बड़ी डील या पार्टनरशिप को करने से पहले सोच-समझकर आगे बढ़ें। घरवालों से  मन-मुटाव हो सकता है। अपनी वाणी पर संयम रक्खें। आईटी के क्षेत्र से जुड़े लोगों को  बिजनेस में मुनाफा होगा। किसी बड़े ग्रुप से जुड़ने का अवसर भी मिलेगा। स्वास्थ की दिक्कतों में सुधार होगा। 


सिंह राशि 
आज  का दिन अच्छा गुजरेगा। धन संबंधी दिक्कतों का हाल आसानी से निकाल लेंगे। उधार दिया हुआ  पैसा वापस मिलेगा। घरवालों के साथ  समय बितेगा।  परिवार में आपकी इज्जत बढ़ेगी। सभी समस्याओं अंत होगा। खुद को काबिल बनाने का फैसला कारगर सिद्ध होगा। आज वाहन सावधानी पूर्वक चलायें। सभी बधायें दूर होंगी। 


 


कन्या राशि 
आज का दिन उम्मीद से ज्यादा अच्छा रहने वाला है। आज  सफलता आपके कदम चूमेगी।  व्यापार शुरु करने के लिये  दिन उत्तम है। आपको बड़े भाई या पिता का सहयोग भी मिल सकता है। सच्चाई के रास्ते पर चलना आपकी खूबी है। जॉब के लिये नयी संभावनाओं की तलाश पूरी होगी। आपको खूब तरक्की मिलेगी।


तुला  राशि 
आज  दिन समान्य  रहेगा। आज अनजान व्यक्ति पर भरोसा करना नुकसानदेह साबित होगा। छात्रों को पढ़ाई में  ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।  प्लॉस्टिक के व्यापारियों को उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। आज  वाणी पर संयम रक्खे। दूसरों के मैटर में अपनी राय रखने से बचें। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में उतार-चढ़ाव की स्थिति हो  सकती है। सभी दुखों का समाधान निकलेगा। 


वृश्चिक राशि 
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। आपकी प्रसंशा होगी। प्रेम संबंधो में मजबूती आयेगी।  दामपत्य जीवन सुखी रहेगा। उद्दोग शुरु करने के लिये दिन उत्तम है। घरवालों का पूरा सहयोग  मिलेगा।  बिजनेस से रिलेटेड  यात्रायें लाभकारी सिद्ध होंगी। कोई बड़ी डील  फाइनल होगी। दोस्तो के साथ घूमने का प्लान बनगा। बिजनेस में तरक्की होगी। 


धनु राशि 
आज का दिन बहुत  अच्छा र है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ऑफिस में जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे।  कुवारें युवकों के लिये शादी का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। सुयोग्य कन्या मिलेगी। मार्केटिंग और सेल्स की फील्ड से जुडे लोगों को कों आज अच्छे क्लांइट मिलेंगे। सभी आपसे  प्रेम पूर्ण  व्यवहार करेंगे। सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
 
मकर राशि 
आज का दिन सही रहेगा। आज घरवालों के साथ ज्यादा  समय बिताने का मौका मिलेगा। शक्षकों को आज तरक्की के नये अवसर मिलेंगे। नौकरी में प्रमोशन की संभावना  है। आज धार्मिक कार्यों में रुची लेंगे। किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बनेगे। कामकाजी महिलाओं को ऑफिस में प्रोत्साहन मिलेगा। आपको कोई  रिवार्ड भी मिल सकता है। 


कुंभ राशि 
आज का दिन बहुत ही बेहतरीन  है। आज  किस्मत  मेहरबान रहेगी। आज नयी उर्जा से भरे रहेंगे। आपके कामों की  प्रशंसा होगी। छोटे उद्ध्योग से  जुड़े लोगों के बिजनेस में तेजी से वृद्धि होगी। किसी बड़ी कंपनी से  पार्टनरशिप करने का मौका मिलेगा। आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बहार  खाने से बचे।


मीन राशि 
आज का दिन ठीक-ठाक  रहेगा। आर्थिक रुप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के  मामले में आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। पिता के स्वास्थ्य में आ रही दिक्कतों में आज सुधार होगा। रुपये पैसे के लेन-देन में आज सावधानी बरतें। किसी पर भरोसा करके उधार पैसे देने से बचें। धन फंस सकता है।