थाना केराकत पुलिस द्वारा क्षेत्र पंचायत सदस्य शैलेन्द्र यादव की हत्या का सफल अनावरण, 03 अभियुक्त गिरफ्तार एवं हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद
    पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी केराकत के दिशा-निर्देशन में प्र0नि0 केराकत मय हमराह के द्वारा मुखबिर की सूचना पर *मु0अ0सं0-345/20 धारा-302/120 बी भा0द0वि0* से सम्बन्धित 03 वांछित अभियुक्तों को आज दिनांक 07.10.20 को दिन में रेलवे क्रासिंग सर्की के पास से गिरफ्तार किया गया। दिनांक 05.10.2020 को सांय क्षेत्र पंचायत सदस्य शैलेन्द्र यादव पुत्र अंगनू यादव निवासी मुरलीपुर थाना केराकत जनपद जौनपुर की मनियरा मोड़ के पास मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियो द्वारा गोली मार दी गयी थी। जिनकी अस्पताल जाते समय मृत्यु हो गयी। विवेचना से अभियुक्त गण 1. मुकेश यादव 2. सुशील गिरी उर्फ गोलू गिरी 3. राम अनिल का नाम प्रकाश में आया तथा ज्ञात हुआ की राम अनिल व शैलेन्द्र यादव के बीच आपसी रंजिश थी। राम अनिल ने षड़यंत्र करके  मुकेश यादव और गोलू गिरी से शैलेन्द्र यादव की हत्या करवा दी। घटना के समय मुकेश यादव गाड़ी चला रहा था तथा गोलू गिरी द्वारा गोली मारी गयी थी।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-* 

1.मुकेश यादव पुत्र अनिल यादव निवासी मुरलीपुर थाना केराकत जौनपुर। 

2.सुशील गिरी उर्फ गोलू गिरी पुत्र राजेश गिरी नि0 भैरोभानपुर थाना केराकत जौनपुर। 

3.रामअनिल पुत्र स्व0 प्रताप अनिल निवासी मुरलीपुर थाना केराकत जौनपुर।

*बरामदगी का विवरण-* 

1.आला कत्ल एक अवैध पिस्टल मय दो जिन्दा कारतूस 32 बोर।

2.एक फैक्ट्री मेड रिवाल्वर मय 06 कारतूस। 

3.घटना मे प्रय़ुक्त एक हीरो होण्डा मो0सा0 UP62 M 1285।

*गिरफ्तारी/ बरामदगी करने वाली टीम-* 

1.श्री विनय प्रकाश सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना केराकत जनपद जौनपुर।

2.व0उ0नि0 विनोद कुमार सिंह, उ0नि0 श्रीप्रकाश राय थाना केराकत जनपद जौनपुर।

3.हे0का0 संजय कुमार सिंह, का0 अखिलेश कुमार, का0 इरफान अहमद, का0 सतेन्द्र यादव, का0 सुनील सरोज थाना केराकत जनपद जौनपुर।